
झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज बोकारो परिसदन में महानगर अध्यक्ष फिर्दोष नूरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं के उत्थान और संगठन की मजबूती पर गहन चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने हेमंत सोरेन सरकार की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाएं चला रही है, जिसका उद्देश्य झारखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

झामुमो नेता मंटू यादव ने जोर देकर कहा कि हेमंत सरकार विकसित एवं आत्मनिर्भर झारखंड प्रदेश बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।संगठन के विस्तार पर बल देते हुए मंटू यादव ने कहा कि “पूरे शहरी क्षेत्र में महिला संगठन को और अधिक मजबूत करना है। इसके लिए सभी महिला पदाधिकारियों को घर-घर जाकर संपर्क स्थापित करने की आवश्यकता है, तभी जाकर महिला संगठन शहरी क्षेत्र में मजबूत होगा।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष फिर्दोष नूरी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि महिला मोर्चा की बैठकें लगातार जारी हैं और उनका एकमात्र लक्ष्य महिलाओं का एक सशक्त संगठन बनाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्य रूप से सचिव रेखा देवी, उपाध्यक्ष एकता देवी, षष्ठी देवी, सावित्री बाउरी, फुलमनी देवी, परिणीति सरकार, मनू सिन्हा, प्रमिला देवी, संगीता देवी, बबली, देवी, सालो खातून, निर्मला मांझी, उषा देवी, सुनीता कानू संजय अग्रवाल, मनोज हेंब्रम, मदन कुमार महतो, मिथुन मंडल, उदय कुंभकार, सदानंद गोप, पूरन महतो, राबुल अंसारी, समीर अंसारी, कुसुम भारती, अभिजीत सरकार, सीमा देवी, चंदन देवी, कुंती देवी, रुखसाना खातून, शबनम बेगम, अर्जुन महतो, अशोक हेंब्रम, धनेश तूरी ,पार्वती देवी, आरती देवी, चांदनी देवी, सीमा सोरेन,रीता देवी, बेबी देवी आदि।
