जमशेदपुर में बोले सीएम चंपाईः झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में अब स्थानीय भाषाओं में होगी पढ़ाई

गुरुवार को लौहनगरी जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, जहां बंगभाषियों की संस्था “बंग बंधु” की ओर से आयोजित कवि गुरु रबीन्द्रनाथ टैगोर एवं काजी नजरुल इस्लाम के जयंती समारोह में शामिल हुए। मौके पर सीएम चंपाई ने कहा कि, झारखंड से जुड़ी सभी स्थानीय एवं जनजातीय भाषाओं तथा संस्कृतियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी सरकार की प्राथमिकता है।इसी उद्देश्य के साथ अगले महीने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में बांग्ला, ओड़िया एवं सभी जनजातीय भाषाओं के शिक्षकों की नियुक्ति करके, प्राथमिक स्तर पर इन भाषाओं में पढ़ाई शुरू की जायेगी। तभी हम इन भाषाओं एवं संस्कृतियों को संवर्धित कर के अपनी अगली पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत सौंप पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN