जनता दरबार में 45 से अधिक मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश . . . .

समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं (जनता दरबार) कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने आम जनता की समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 45 से अधिक आवेदकों की समस्याओं/शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया गया। . . . .

डीडीसी ने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र जांच कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य समस्या लेकर पहुंचे अंकित को सहयोग का आश्वासन

जनता दरबार में बाकसपुरा, बहादुरपुर निवासी अंकित अपने पिता के साथ पहुंचे। उन्होंने सांस लेने में हो रही परेशानी से अवगत कराया। डीडीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर हुई सुनवाई

जनता दरबार में जेएसएलपीएस, चास अंचल, शिक्षा विभाग, राजस्व विवाद, सामाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। सभी मामलों पर क्रमवार सुनवाई करते हुए त्वरित समाधान की दिशा में पहल की गई।

सभी प्रखंडों में भी आयोजित हुआ जनता दरबार

निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की गई। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल निष्पादन किया गया।

मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, परियोजना पदाधिकारी मानिकचंद्र प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN