
चास पुरलिआ रोड स्थित श्री श्री शनि ठाकुर बाढ़ी में शनि सेवक के द्वारा भोग वितरण का गौरवपूर्ण 200 वाँ सप्ताह बड़ी ही धुम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष पुजा एवम संध्या में विशेष आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा एवम बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह जी ने पुजा कर भंडारा की शरुआत किया। विशिष्ट अतिथि चास डी एस पी प्रवीण सिंह एवम डॉ परिंदा सिंह जी ने शनि सेवकों को सम्मानित कर उनके कार्यों को सरहा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शनि सेवक का योगदान सराहनीय रहा।
