गोमिया–ललपनिया मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत . . . .

गोमिया–ललपनिया मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत

गोमिया : गोमिया थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास गोमिया–ललपनिया मुख्य सड़क पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें खड़ी बाइक पर बैठे साहिल कुमार नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साहिल होसिर लोहारटोला का रहने वाला था और स्थानीय मोटर गैराज में मैकेनिक का काम करता था।

प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया कि घटना के समय साहिल बाइक पर बैठकर उससे बातचीत कर रहा था। इसी दौरान धान लदा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साहिल बाइक समेत ट्रैक्टर के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर गोमिया–ललपनिया मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर गोमिया थाना प्रभारी और IEL थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN