कैमरून में फंसे राज्य के 47 मजदूर सुरक्षित लौटे घर

कैमरून में फंसे झारखंड के सभी 47 मजदूर अब सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य सरकार ने इन मजदूरों की मदद के लिए तेजी से कार्रवाई की। मजदूरों ने बताया था कि उन्हें सही वेतन नहीं मिल रहा था और कंपनी का व्यवहार भी ठीक नहीं था। इसके बाद राज्य सरकार ने तुरंत कदम उठाया।

बता दें कि 29 दिसंबर को 11 मजदूर झारखंड पहुंचे थे। गुरुवार को 27 और मजदूर लौटे। बाकी 8 मजदूर भी आज रांची पहुंचेगें। गुरुवार को लौटे मजदूरों का श्रम विभाग के अधिकारियों ने स्वागत किया और उन्हें घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की। कैमरून में ये मजदूर ट्रंसरेल लाइटिंग लिमिटेड नामक कंपनी में अगस्त 2024 से काम कर रहे थे। वेतन न मिलने और खराब व्यवहार की शिकायत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंची थी। इसके बाद प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने मामले की जांच की और कंपनी से बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN