कुर्रा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में हुई हरिपद मोदी मौत . . . . .

पिता की अस्थि लेकर जा रहे बेटे की हुई सड़क दुर्घटना में मौत

बोकारो में आज उस समय एक बेटे की मौत हो गई जब वह अपने पिता की अस्थि को दामोदर नदी में विसर्जित करने जा रहे थे। सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एनएच – के कुर्रा मोड़ के पास आज सुबह सुबह 9 बजे के समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कुरमा गांव निवासी 45 वर्षीय हरि पद मोदी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणा ने एनएच – 32 को घंटो जाम कर रखा।

कुरमा गांव के रहने वाले हरिपद मोदी अपने पिता स्व.जगतु मोदी की अस्थि को लेकर अपनी मोटर साइकिल से दो अन्य लोगों के साथ कुरमा गांव से दामोदर नदी अस्थि विसर्जन करने जा रहे थे। इसी क्रम में कुर्रा मोड़, बीरटांड़ के समीप अज्ञात वाहन द्वारा उनके मोटर साइकिल की टक्कर मारी गई। जिससे पीछे बैठा हरि पद मोदी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। शेष म दो व्यक्ति को हल्की चोटें आई है। दोनो घायलों को police द्वारा बोकारो के सदर hospital में भर्ती कराया गया है। जिसका इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी लेकर चालक फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN