उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने एनडीसी को दिया जरूरी दिशा – निर्देश

समाहरणालय एवं विभिन्न विभागों के कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों की पहचान एवं कार्यस्थल पर अनुशासन बनाएं रखने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए पहचान पत्र (आइ कार्ड) निर्माण को लेकर नजारत उप समाहर्ता (एनडीसी) को जरूरी दिशा – निर्देश दिया हैं।

कलर कोडिंग के आधार पर तैयार होंगे पहचान पत्र

कार्डों को वर्गीकृत और आसानी से पहचाने जाने योग्य बनाने हेतु कलर कोडिंग प्रणाली लागू की जा रही है। इस प्रणाली के अंतर्गत रेड (लाल) रंग का आइडी कार्ड – सीनियर पदाधिकारियों को प्रदान किया जाएगा। ब्लू (नीला) रंग का आइडी कार्ड – अन्य पदाधिकारियों को दिया जाएगा एवं ग्रीन (हरा) रंग का आइडी कार्ड – कर्मचारियों/सामान्य स्टाफ के लिए निर्धारित किया गया है। इस वर्गीकरण का उद्देश्य कार्यस्थल पर त्वरित पहचान सुनिश्चित करना तथा सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ करना है।

कार्यालय में पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

उपायुक्त ने कहा कि यह कदम जिला प्रशासन में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और कार्य दक्षता को बढ़ावा देगा। साथ ही, कार्यालय में आगंतुकों एवं आंतरिक कर्मचारियों के बीच स्पष्ट पहचान प्रणाली लागू होने से सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN