उपायुक्त ने मानव सेवा आश्रम का लिया जायजा

जिला स्तरीय पदाधिकारी रहें उपस्थित, आश्रम की व्यवस्था/सुविधाओं को दुरूस्त करने का संबंधित पदाधिकारियों को दिया निर्देश

दिव्यांग बच्चों के साथ कुछ समय किया व्यतीत, कहा मुझे गर्व कि मैं इन बच्चों के बीच रहा

नव पदस्थापित उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने बुधवार को अपने कार्यों की शुरूआत बी.एस. सिटी के सेक्टर 05 स्थित मानव सेवा आश्रम का जायजा लेकर किया। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदन शेजवलकर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री पियूष, सीएसआर नोडल पाधिकारी श्री शक्ति, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह उपस्थित थे।

उपायुक्त ने क्रम वार मानव सेवा आश्रम में दिव्यांग बच्चों के आवासन, रसोई घर, शौचालय, खेल-कूद परिसर का जायजा लिया। उन्होंने आश्रम संचालक से रह रहे बच्चों – बच्चियों की जानकारी ली। बच्चों को मिल रही सुविधाओं के संबंध में जाना। साथ ही, आश्रम में व्याप्त समस्याओं से भी अवगत हुए।

उपायुक्त ने समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा – निर्देश दिया। कहा कि सभी समस्याओं को चिन्हित करते हुए उसके लंबी अवधि के लिए निष्पादन के दिशा में काम करना है।

उपायुक्त ने कहा कि मानव सेवा आश्रम से मैंने अपने कार्यों की शुरुआत की है। यह मानव सेवा नहीं बल्कि ईश्वरीय सेवा है। बच्चे ईश्वर के साक्षात रूप होते है। मुझे गर्व है कि मैं इन बच्चों के बीच कुछ समय व्यतीत किया। यहां पर होने वाला व्यय किसी की सहानुभूति मात्र से नहीं चले। एक ऐसी व्यवस्था का निर्माण/सृजन हो, ताकि इनको हमेशा ही प्रत्येक आवश्यकता के लिए राशि आवंटन उपलब्ध रहे। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएं जाएंगें।

===========================
“नशा छोड़ो, जीवन बचाओ,” “नशे से दूर रहो, खुशहाल जीवन बिताओ,”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN