घटना की ली जानकारी,संबंधित चिकित्सक से उपचार के संबंध में पूछा
बीएसएल प्लांट में गैस रिसाव के बाद प्रभावित कर्मियों का मामला,बीजीएच में चल रहा इलाज

उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देश पर शनिवार को बीएसएल प्लांट में गैस रिसाव के बाद प्रभावित हुए कर्मियों से उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार,सिविल सर्जन डा. दिनेश कुमार ने बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) जाकर उनसे मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार ने मौके पर प्रभावित कर्मियों से घटना के संबंध में जानकारी लिया। वहीं,चिकित्सा कर रहें चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली। मौके पर सिविल सर्जन डा. दिनेश कुमार ने भी घायल कर्मी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मौके पर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय हो कि, आज सुबह बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में गैस रिसाव हो गया था। इस घटना में कुल 26 कर्मी प्रभावित हुए हैं,सभी का उपचार बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है। सभी का स्वास्थ्य सामान्य है,ऐतिहातन चिकित्सकों की निगरानी में सभी को रखा गया है।