अब झारखंड में भी होगा जातीय सर्वेक्षण

विधानसभा चुनाव से पहले चंपाई सरकार ने मास्टर स्ट्रोक खेला है। झारखंड में भी अब जातीय सर्वे कराया जाएगा।

झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार की कैबिनेट ने बुधवार को राज्य में जातीय सर्वे कराने के फैसले को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही झारखंड देश का चौथा राज्य बन जाएगा, जहां जातीय सर्वेक्षण होगा।

इससे पहले बिहार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी जातीय सर्वेक्षण या तो हो चुका है या फिर हो रहा है। जातीय सर्वे कार्मिक विभाग की देखरेख में होगा।

झारखंड कैबिनेट ने झारखंड कार्यपालिका नियमावली-2000 (समय-समय पर यथा संशोधित) की प्रथम अनुसूची में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के कार्यदायित्व के रूप में जाति सर्वेक्षण को सम्मिलित किये जाने की स्वीकृति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN