अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरों से मास्टर मॉनिटर पर शहर के विधि-व्यवस्था को देखा

उपायुक्त ने कंपोजिट कंट्रोल रूम का लिया जायजा

अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरों से मास्टर मॉनिटर पर शहर के विधि-व्यवस्था को देखा

रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को जमात-उल-विदा (अंतिम जुम्मा) पर विधि-व्यवस्था को लेकर उपायुक्त विजया जाधव ने समाहरणालय समीप स्थित कंपोजिट कंट्रोल रूम (सीसीआर) का जायजा लिया। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, ट्रैफिक डीएसपी विद्या सागर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानों पर अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरों का मास्टर मॉनिटर पर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।

मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी से जिले के विभिन्न स्थानों से प्राप्त सूचना की जानकारी ली। सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अता की गई।

========================

जिला नियंत्रण कक्षः 8986660333/06542-223705/247891/ डायल 100

जिला अग्निशामन केंद्र बोकारो, संपर्क नंबर – 8340332843

विनोद कुमार सिंह, फायर स्टेशन चास, संपर्क नंबर – 8709299809

अखिलेश पासवान, फायर स्टेशन तेनुघाट, संपर्क नंबर – 6200400918

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN