अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक मोटर साइकिल चालक की मौत।

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के एनएच 32 नगेन मोड़ बरमसिया के पास शुक्रवार की देर रात11बजे के समय अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक मोटर साइकिल चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन ने शव को अनुमंडल अस्पताल में रखवा कर मृतक की पहचान करने में जुट गए।

सुबह शनिवार 6 बजे के समय मृतक की पहचान पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के तेलमाटिया गांव निवासी 32 वर्षिय होटल संचालक लक्ष्मण मंडल पिता अमर मंडल की रूप में गई एंव परिजन को सुचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सोप दिया। मृतक लक्ष्मण मंडल बेड़ानी मोड़ के पास एक होटल संचालक थे। रात्रि 11 बजे चास रोड पश्चिम बंगाल से अपने घर तेल माटिया आ रहे थे इसी बीच नगेन मोड बरमसिया के समीप विपरीत दिशा चास से जा रही किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और असंतुलित होकर गिर गया जिससे उसकी मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई।

पिता अमर मंडल ने बताया की शुक्रवार को रात्रि 10 बजे होटल बंद कर चास रोड पश्चिम बंगाल किसी काम के लिए गए थे। चास रोड पश्चिम बंगाल से लौटने के क्रम में नगेनमोड़ बरमसिया मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु घटना स्थल पर ही गई। इस घटना से पत्नी आनि देवी बड़ा बेटा 11 वर्ष वृहस्पति मंडल छोटा बेटा 9 वर्ष कार्तिक मंडल पिता अमर मंडल माता रानी देवी का रो रोकर बुरा हाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN