स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर किया मंथन, विभिन्न बिंदुओं पर की चर्चा . . . .

डीसी – एसपी ने पुलिस लाइन मैदान का लिया जायजा

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर किया मंथन, विभिन्न बिंदुओं पर की चर्चा

जरूरी मरम्मत, पंडाल साउंड सिस्टम, शौचालय आदि मरम्ति/निर्माण का दिया जरूरी दिशा – निर्देश

गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस 2025 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री हरविंदर सिंह ने सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य समारोह स्थल पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। डीसी – एसपी ने आयोजन स्थल पर *पंडाल निर्माण, मंच व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बैठने की सुविधा, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, रंगाई-पुताई, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग, शौचालय आदि व्यवस्थाओं के संदर्भ में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया। कहा कि जो भी मरम्मत व निर्माण कार्य किए जाने हैं, उसे पूरा करें।

मौके पर डीसी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व गरिमा और सुरक्षा के साथ आयोजित हों, इसके लिए सभी विभागीय समन्वय आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से मार्च-पास्ट, राष्ट्र गान एवं आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने पर जोर दिया।

वहीं, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-नियंत्रण, ट्रैफिक प्लान, पुलिस बल की तैनाती, इमरजेंसी रिस्पांस की तैयारी सहित अन्य बिंदुओं पर पुलिस पदाधिकारियों – मेजर को निर्देश दिया।

निरीक्षण क्रम में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, नजारत उप समाहर्ता श्री प्रभाष दत्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा श्री पियूष, सीटी डीएसपी श्री आलक रंजन, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल श्री अमृत कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत पुलिस – प्रशासन के अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN