साइबर ठगी का शिकार हुए BJP विधायक . . . .

साइबर ठगी का शिकार हुए BJP विधायक

1.27 लाख रुपये का ठगी

साइबर ठगों की हिम्मत इतनी बढ़ गयी है कि उन्होंने विधायक तक को अपने झांसे में ले लिया.
झारखंड से पांकी विधायक शशिभूषण मेहता को अपने जाल में फंसा कर साइबर ठगों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी दिलाने के नाम पर 1.27 लाख रुपये का ठगी


विधायक ने मामले को लेकर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विधायक ने आवेदन में बताया कि बीते गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे उन्हें रितेश कुमार नामक एक व्यक्ति ने कॉल किया.
उसने खुद को जीएसटी कस्टम अधिकारी बताया और कहा कि पश्चिम बंगाल के मालदा में जीएसटी कस्टम विभाग द्वारा जब्त गाड़ियों की नीलामी की जा रही है. इसके बाद उसने विधायक के व्हाट्सऐप पर गाड़ियों की तस्वीर भेजी और बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी की कीमत 12.70 लाख रुपये है.


नीलामी की गाड़ी खरीदने में विधायक ने दिलचस्पी दिखायी, तो युवक ने कहा कि नीलामी में भाग लेने के लिए उन्हें गाड़ी की कुल कीमत का 10 प्रतिशत पहले भुगतान करना होगा.
इसके बाद आरोपी रितेश कुमार ने उन्हें अनूप नामक व्यक्ति का नंबर दिया और कहा कि राशि का भुगतान उसके नंबर पर कर दें.


इसके बाद विधायक के निजी सहायक सरोज कुमार चटर्जी को आरोपियों द्वारा दिए अकाउंट नंबर 1.27 लाख पैसा भेज दिया.
पैसे मिलने के बाद विधायक को एक रसीद भी भेजी गयी, जो कि फर्जी थी. पैसे मिलने के बाद से दोनों आरोपियों का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है. जब विधायक को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने थाना पहुंच कर मामला दर्ज करवाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN