
बोकारो एयरपोर्ट को धनबाद स्थानांतरित करने के कथित प्रयासों को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर समिति द्वारा बोकारो बिरसा चौक में सांसद ढुल्लू महतो का पुतला दहन किया गया। झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि ढुल्लू महतो बोकारो के विकास में रोड़ा अटका रहे हैं और जानबूझकर बोकारो की जनता को हवाई सेवा से वंचित रखना चाहते हैं। मंटू यादव ने सांसदढुल्लू महतो को आड़े हाथों लेते हुए कहा, बोकारो की जनता लंबे समय से अपने हवाई अड्डे के चालू होने की प्रतीक्षा कर रही है। हवाई सेवा शुरू होने से न केवल यहां रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब से ढुल्लू महतो सांसद बने हैं, उनकी मंशा बोकारो को विकास से दूर रखने की रही है। यादव ने आगे कहा किढुल्लू महतो बोकारो विरोधी मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने बोकारो की भोली-भाली जनता को बरगलाकर वोट हासिल किए, और अब वह नहीं चाहते कि बोकारो में किसी प्रकार का कोई विकास कार्य हो। यह उनकी संकीर्ण सोच और जनविरोधी नीति का परिचायक है। झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने चेतावनी दी कि यदि ढुल्लू महतो अपनी बोकारो विरोधी गतिविधियों से बाज नहीं आते हैं, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा भाजपा संसद के विरोध में चरणबद्ध और जोरदार आंदोलन करने को मजबूर होगा। मंटु यादव ने कहा कि बोकारो की आम जनता की समस्या लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा शुरू से सजग रहा है। हम बोकारो एयरपोर्ट को लेकर सांसद ढुल्लू महतो के खिलाफ एक बड़ा और निर्णायक आंदोलन करने का मन बना चुके हैं। झामुमो ने स्पष्ट कर दिया है कि वे बोकारो एयरपोर्ट को किसी भी कीमत पर धनबाद ले जाने की साजिश को सफल नहीं होने देंगे। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय केजरीवाल, मुक्तेश्वर महतो, नेयर जमाल, मिथुन मंडल, मदन कुमार महतो, प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, रामदयाल सिंह, चंदू सिंह मुंडा, मटुकलाल किस्कू, सदानंद गोप, जय कुमार पांडे, अयूब अंसारी, रोहित केजरीवाल, अर्जुन महतो, लुकमान अंसारी, विनोद महतो, उदय कुंभकार, अख्तर अंसारी, लालमोहन हेंब्रम, उदय गोस्वामी, धर्मवीर गुप्ता, पुनीत विश्वकर्मा, केके मंडल, कुंदन यादव, नवी हेंब्रम, अशोक यादव, अशोक हेंब्रम, सोहन मुर्मू, मस्तान अंसारी, आलम अंसारी, कलीम अंसारी, फिरोज अंसारी, धनेश तूरी, पूरन महतो, दीपक कुमार, रणधीर रजक, मगाराम दे, दुर्गा दत्ता, अभिमन्यु मांझी, रवि कुमार सिंह, पिंटू पासवान, शंकर ओझा, दिनेश बेसरा, संजय गगराई, सुरेंद्र कुमार, सुमन वर्मा, श्रेष्ठ ठाकुर, चंदन कुमार, वीरू मुंडा, टीपी महतो, महिला नेत्री शांति सोरेन, एकता देवी, सानिया बेगम, षष्ठी देवी, रूबी खातून, कुसुम भारती, सीमा तिवारी, कालेश्वर मांझी, राहुल राकेश, जलाल शाह, बीरबल मरांडी, सुदर्शन सिंह, बैजनाथ पाल, जनार्दन कुमार, संतोष हेंब्रम, महेश्वर टुडू, संजय पांडे, मोती हेंब्रम, दीपक मुंडा इत्यादि उपस्थित थे।