राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रस्तावित दौरे को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक . . . .

आयोग की प्रश्नावली के आधार पर सूचनाओं की तैयारी की समीक्षा, त्रुटि सुधार कर अंतिम प्रतिवेदन शाम तक भेजने का दिया निर्देश

जिले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के 13-14 मार्च को प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने गुरुवार को गोपनीय कक्ष में संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रश्नावली प्रारूप के आधार पर अनुसूचित जनजातियों के लिए कार्यान्वित संवैधानिक संरक्षोपाय, कल्याण एवं विकास योजनाओं से संबंधित सूचनाओं के संकलन एवं तैयारी की विस्तृत समीक्षा की गई।

आयोग की अध्यक्ष डा. आशा लकड़ा व टीम का बोकारो दौरा निर्धारित है। इस दौरान जिले में अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों तथा संवैधानिक प्रावधानों के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने आयोग की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रश्नावली प्रारूप के आधार पर तैयार उत्तरों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कर अंतिम प्रतिवेदन तैयार करने तथा उसे शाम तक आयोग को भेजने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती शालिनी खालखो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, डीएसडब्ल्यूओ डॉ. सुमन गुप्ता, कार्यपालक अभियंता चास श्री एस. तिवारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री त्रितुराज, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग श्री राम प्रवेश राम, डीडीएमओ श्री शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, डीपीओ यूआइडी शैलेंद्र मिश्रा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN