मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया . . . .

माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, आदरणीय श्री योगेंद्र प्रसाद जी ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत अम्बाटोला, गैरवाडीह में आयोजित श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। इस दौरान माननीय मंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, एकता और सकारात्मक वातावरण का संचार करते हैं। जब समाज के लोग एक साथ मिलकर इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं, तो इससे समाज में आपसी विश्वास और सहयोग की भावना और अधिक मजबूत होती है। साथ ही उन्होंने यज्ञ के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN