बोकारो के लोहा व्यवसायी रितेश सिंह को अमन सिंह गैंग से जान से मारने की धमकी, 5 करोड़ की मांगी रंगदारी . . . .

बोकारो के लोहा व्यवसायी रितेश सिंह को अमन सिंह गैंग से जान से मारने की धमकी, 5 करोड़ की मांगी रंगदारी


गैंग के नाम पर कॉल कर दी गई धमकी, व्यवसायी ने सिटी थाना में आवेदन देकर मांगी सुरक्षा


बोकारो / रांची डेस्क

बोकारो के एक लोहा व्यवसायी को अपराधियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने और भारी रकम की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बोकारो के व्यवसायी रितेश सिंह को कुख्यात अमन सिंह गैंग के नाम पर फोन कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, गैंग के सदस्य बताने वाले प्रकाश शुक्ला ने फोन कर रितेश सिंह को धमकी दी कि अगर रंगदारी नहीं दी गई तो उन्हें या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को जान से मार दिया जाएगा। फोन पर यह भी कहा गया कि वह काले रंग की गाड़ी में चलते हैं और उन्हें “लाल कर दिया जाएगा”, जिससे व्यवसायी और उनका परिवार दहशत में है।
धमकी मिलने के बाद व्यवसायी रितेश सिंह ने बोकारो सिटी थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है और अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
वहीं पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉल और धमकी की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN