
रांची स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रवण कुमार एवं नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने बोकारो जिला के जैनामोड़ निवासी प्रदीप महतो को तीसरी बार बोकारो जिलाध्यक्ष बनने पर निर्वाचन पत्र सौंपा।
इस दौरान प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राज्य परिषद सदस्य के रूप में भी बोकारो जिले से प्रतिनिधियों का चयन किया गया। इसमें बोकारो विधानसभा से मनोज कुमार सिंह, चंदनकियारी विधानसभा से राजमणि कुमार (राजा पांडेय), बेरमो विधानसभा से सरत रजवार तथा गोमिया विधानसभा से प्रवीण कुमार का निर्वाचन किया गया।
प्रदीप महतो ने इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रदीप महतो ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के सहयोग से बोकारो जिले में जनता दल यूनाइटेड के संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर पार्टी को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं तथा आम लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा और आने वाले समय में बोकारो जिले में जदयू को और सशक्त बनाया जाएगा।

वहीं जिले के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदीप महतो को तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रदेश सचिव मनोज कुमार सिंह, जैना मुखिया आनंद कुमार महतो, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय कुमार झा, जिला उपाध्यक्ष युधिष्ठिर महतो, राजा पांडेय, सरत रजवार, शशिभूषण सिंह, महासचिव विनय सिंह, सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा सिंह, गणेश प्रजापति, संजय कुमार, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव दास, पेटरवार अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार महतो, चास प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार, अधिवक्ता वकील महतो, विजय कुशवाहा, प्रकाश कुमार महतो, नव युवक कला मंच के सचिव महादेव महतो, पारस महतो, बबलू दास, संतोष महतो, गुप्ता रजवार, पंकज कुमार महतो, हाबू महतो, सर्वेश्वर महतो, विजय कुमार, चंडी कुमार प्रजापति, प्रिंस कुमार, अशोक महतो, अरुण कुमार महतो, नकुल महतो, बलराम सिंह, लालचंद महतो, विजय कुमार महतो, राजकुमार महतो, राजन यादव, ललन प्रसाद, महाराजा पांडेय, सुमित कुमार, लालू प्रसाद, नरेश कुमार, लालबाबू महतो सहित अन्य शामिल हैं।