
तनिष्क शोरूम लूट कांड प्रयास मामले में दो गिरफ्तार 11 जनवरी 2026 को सेक्टर 4 थाना के अंतर्गत सिटी सेंटर में स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में अज्ञात अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर लूट का प्रयास किया गया था मामले में बोकारो एसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू हुई 2 मार्च को 2 अपराध कर्मी शुभम कुमार को सूरत गुजरात और पंकज कुमार को बैंगलोर कर्नाटक से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया गिरफ्तार दोनों लोगों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है जिनकी निशान देही पर घटना में प्रयुक्त दो पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है शुभम और पंकज बेगूसराय के रहने वाले हैं मामले में पहले ही प्रिंस कुमार और शमशाद को गिरफ्तार किया जा चुका है जो जेल में है…
