डीएसओ – एसडीओ ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ किया बैठक . . . .

निर्धारित अवधि में सभी दुकान खोले एजेंसी, गैस सिलेंडर आपूर्ति में बरतें पारदर्शिता

उपभोक्ताओं को बताएं घरेलू गैस आपूर्ति सामान्य है, बुकिंग अनुरूप सिलेंडर दें – डिस्पले करें

समाहरणालय स्थित सभागार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) शालिनी खालखो, एसडीओ चास श्रीमती प्रांजल ढ़ांडा ने की बैठक, दिया अहम दिशा – निर्देश

समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) श्रीमती शालिनी खालखो एवं अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास श्रीमती प्रांजल ढांडा की अध्यक्षता में जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में घरेलू – कमर्शियल गैस आपूर्ति की स्थिति, वितरण प्रणाली एवं उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समयावधि में अपनी-अपनी दुकानें नियमित रूप से खोलें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। साथ ही, गैस सिलेंडर की आपूर्ति में पूर्ण पारदर्शिता बरतने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं के बीच किसी प्रकार की भ्रांति न फैले, इसके लिए एजेंसी संचालक स्पष्ट रूप से यह जानकारी दें कि घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुरूप ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।

इसके अतिरिक्त, एजेंसियों को अपने प्रतिष्ठान पर गैस उपलब्धता, दर, वितरण समय एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं का स्पष्ट रूप से डिस्प्ले करने का निर्देश दिया गया, ताकि उपभोक्ताओं को सही एवं पारदर्शी जानकारी मिल सके।

अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी/कर्मी एवं जिले के सभी गैस एजेंसी संचालक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN