जनता दरबार पहुंचे लोगों के मामलों पर डीआरडीए निदेशक ने की सुनवाई

29 मामलों पर डीआरडीए निदेशक श्रीमती मेनका ने की सुनवाई, ऑन स्पॉट कुछ मामलों का किया निष्पादन

प्राप्त आवेदनों पर लिया संज्ञान, संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन का दिया जरूरी – निर्देश

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देश पर डीआरडीए निदेशक श्रीमती मेनका ने आयोजित जनता दरबार में आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 29 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं/शिकायतों पर सुनवाई किया। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कुछ मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, सामान्य शाखा, भूमि पर कब्जा, अनुमंडल पदाधिकारी चास, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि विभाग, गोमिया अंचल कार्यालय, लीड बैंक मैनेजर, अंचल कार्यालय चंदनकियारी, विधि शाखा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बीडीओ कसमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी कार्यालय आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे।

मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री पियूष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN