चास में दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई . . . .

चास में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना चास के चंद्रा टॉकीज के पास मेन रोड, पुराना बाजार क्षेत्र की है।

मृतक की पहचान लालटु मोदक (21 वर्ष), पिता गणेश मोदक, निवासी पुराना बाजार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। वहीं, घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN