ग्रामीण जलापूर्ति योजना जैनामोड़ से जलापूर्ति हुई शुरू

उपायुक्त के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने तकनीकी समस्या को कराया दुरूस्त

जरीडीह प्रखंड के तातरी उत्तरी, दक्षिणी, खुटरी, जैना, टांड़ मोहनपुर, बांधडीह उत्तरी, दक्षिणी आदि पंचायतों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

ग्रामीण जलापूर्ति योजना जैनामोड़ में तकनीकी खराबी के कारण जला पूर्ति बाधित होने का मामला प्रकाश में आने के बाद उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने पिछले दिनों पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चास को निर्देश देते हुए अविलंब समस्या का निदान कराने को कहा था। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जलापूर्ति सेवा को एक बार पुनः शुरू कर दिया है। शुक्रवार से ही योजना से जलापूर्ति सेवा शुरू हो गई है।

इस बाबत कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चास श्री राम प्रवेश राम ने कहा कि ग्रामीण जलापूर्ति योजना जैनामोड़ में तकनीकी गड़बड़ी के कारण जलापूर्ति बाधित हो गई थी। जिसे शुक्रवार को दुरूस्त करा लिया गया है। ग्रामीण जलापूर्ति योजना जैनामोड़ से पुनः जलापूर्ति सेवा शुरू हो गई है। इससे जरीडीह प्रखंड के तातरी उत्तरी, दक्षिणी, खुटरी, जैना, टांड़ मोहनपुर, बांधडीह उत्तरी, दक्षिणी आदि पंचायतों के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

=======================

वोट डालने जाना है,अपना फर्ज निभाना है##

## 25 मई 2024,गिरिडीह/धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र,आइए मतदान करें##

इस बार दिन भर मतदान, सुबह 07 बजे से अपराह्न 05 बजे तक होगा मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN